उद्देश्य

       भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में नैनो प्रौद्योगिकी मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए और भा.प्रौ.सं.मुंबई में विकसित प्रौद्योगिकी उत्पाद को व्यावसायिक बनाने में सहायता के लिए नैनो प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र (CRNTS) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई, उद्योगों तथा पूर्व छात्रों के साथ निकटता से कार्य करता है। वर्तमान मेंं 9 से अधिक विभिन्न विभागों / विद्यालयों के 45 से भी अधिक संकाय सदस्य विभिन्न सरकारी एजेन्सियों तथा निजी उद्योगों की सहायता से नैनो प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।

सी आर एन टी एस के मुख्य उद्देश्य संक्षिप्त रूप में निम्नवत हैं :
  नैनो प्रौद्योगिकी अनुसंधान की अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ भा.प्रौ.सं.मुंबई नैनो प्रौद्योगिकी मूलभूत सुविधाओं तथा अनुसंधान गतिविधियों को सुदृढ़ बनाना ।
  नैनो प्रौद्योगिकी अनुसंधान को व्यवसायिक बनाने के लिए संभावी उद्योग भागीदारी की पहचान करना ।
  नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र की सुविधाओं को स्थापित करने के लिए अपेक्षित सभी साधनों के साथ 80,000 वर्गफूट में नैनो प्रौद्योगिकी भवन निर्माण करना।
  नैनो प्रौद्योगिकी अनुसंधान, अभियांत्रिकी एवं विनिर्माण में तकनीकी सुविज्ञ जनबल सृजन हेतु :
नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र में बड़ी संख्या में डॉक्टरल विद्यार्थियोंं को उनके अनुसंधान कार्य के लिए समर्थ बनाना,
नैनो प्रौद्योगिकी में स्नातक स्तर तक के एक समुचित पाठ्यक्रम तैयार करना और उन मास्टर तथा डॉक्टरल विद्यार्थियों को दाखिला देना जिनमें प्रयोगात्मक अनुसंधान के प्रबल गुण हों।
एक ऐसे अन्तर-विश्वविद्यालय सहयोगात्कम कार्यक्रम की स्थापना करना जिसमें अन्य विश्वविद्यालयों के स्नातक विद्यार्थी और अग्रणी शोधकर्ता सृजित सुविधाओं में आकर पाठयक्रम पढ़ें और अपनी अनुसंधान परियोजनाओं पर कार्य करें।
विश्वविद्यालय प्राध्यापकों तथा उद्योगों के पेशेवरों के लिए ग्रीष्मकालिक पाठ्यक्रम संचालित करना।
नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्यरत अन्य एजेन्सियों, संस्थानों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और उद्योगों के साथ सम्पर्क बनाना।